टोक्यो, 06 मार्च (लाइव 7) जापान की राजधानी टोक्यो में एक स्टेशन के पास गुरुवार को दो जुड़ी हुई शिंकानसेन बुलेट ट्रेनें अलग हो गईं, जिसके बाद उन्हें आपातकालीन स्थिति में रोका गया, जिससे पूर्वी जापान में बुलेट ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं।
पूर्वी जापान रेलवे (जेआर ईस्ट) ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि तोहोकू शिंकानसेन लाइन पर एक हायाबुसा ट्रेन और एक कोमाची ट्रेन स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:30 बजे उएनो और ओमिया स्टेशनों के बीच अलग हो गईं। उन्हें स्थानीय यात्री लाइन पर निशिनिपोरी स्टेशन के पास जांच के लिए रोका गया।
टोक्यो में दो जुड़ी हुई बुलेट ट्रेनें अलग हुईं, ट्रेन सेवाएं बाधित

Leave a Comment
Leave a Comment