अधिक से अधिक महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी करना सरकार का लक्ष्य : सतीश चंद्र दुबे

Live 7 Desk

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (लाइव 7) केंद्रीय खान एवं कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा तथा विद्युत वाहन बैटरी जैसे उद्योगों के लिए जरूरी खास प्रकार के खनिज उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाने के उद्देश्य से 2031 तक महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी को अधिकतम करने की योजना बनाई है।
श्री दुबे ने कहा कि सरकार हरित ऊर्जा और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के लिए आवश्यक खनिजों के लिए घरेलू आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करने के रणनीतिक प्रयासों का विस्तार करना चाहती है। उन्होंने यहां उद्योग मंडल फिक्की द्वारा महत्वपूर्ण खनिजों के खनिजों की स्थिति के बारे में आयोजित सम्मेलन में महत्वपूर्ण खनिजों के लिए आयात निर्भरता को कम करने के लिए सरकार के रणनीतिक दृष्टिकोण को रेखांकित किया।

Share This Article
Leave a Comment